Monday, 30 June 2014

विगत ५ जून को हमने कहानियों पर चर्चा की थी उसी सन्दर्भ में मुझे एक कहानी याद आती है जिसे श्री भीष्म साहनी ने अपने बड़े भाई श्री बलराज साहनी से सुनी थी जिसका शीर्षक है " लिहाफ "
कहानी कुछ इस प्रकार है कि , " जाड़े की एक सर्द रात में एक राही एक सराय में रुकने के लिए अपने घोड़ा गाड़ी से उतरा  और सराय के

Sunday, 15 June 2014

विगत ५ जून को मैंने कहानियों के विषय में चर्चा की थी उसी सन्दर्भ में मैं आज श्री भीष्म साहनी की अपनी अतिप्रिय कहानी की चर्चा करूंगा जिसके बारे में स्वयं भीष्म जी ने कहा है कि ये कहानी उनके बड़े भाई श्री बलराज साहनी जी ने सुनायी थी जिसका शीर्षक  है ,(लिहाफ )
इस कहानी

Tuesday, 10 June 2014


गत कुछ दिवसों में उत्तर प्रदेश और हिमाचल में ऐसी दर्द विदारक घटनाएँ  हुई है कि सारा देश स्तब्ध रह गया है।  एक  घटना सरकार और प्रशासन के निष्क्रियता और भय समाप्त होने से घटित हुई है  , और अभी भी उत्तर प्रदेश की सरकार अपने हाथ कड़े करने के स्थान पर अपने निष्क्रियता को न्यायोचित ठहराने पर तुली है और घटनाएँ बढ़ती ही जा रही है।  इसके पृष्ठभूमि में सबसे बड़ा कारण ये है कि हर अपराधी का कोई न कोई सरकार में या प्रशासन में  सरंक्षक है जो कि उसकी विरादरी से ले कर उसकी पहुंच पर निर्भर करता है। पुलिस का मुखिया घटनाओं को सीमित और परिवर्तित करने के प्रयास करता है और निश्चय ही यह सरकार के कहने पर ही हो रहा है। पुलिस मुखिया के बयान के कुछ घंटो के अंदर ही अपराधियों ने उत्साहित हो कर कुछ और घटनाओं को अंजाम दिया , संभवतः सरकार उस दिन का इंतज़ार कर रही है , जिस दिन जनता स्वयं ही न्याय करने लगेगी  और सरकार का काम समाप्त हो जायेगा। ऐसा ही निर्णय बदायूं के घटना में बेटियों के पिता ने माँगा है जिसमे उन्होंने कहा कि उन्हें मुआवजा नही हत्यारों की फांसी चाहिए।
हिमाचल की घटना तो सरकारी तंत्र के उस विचारधारा को  पोषित करती है,जिसमे जनता को नगण्य समझा जाता है और कोई भी बड़ा परिवर्तन या नया कार्य विशेषकर पानी छोड़ने , नहर नालो की खुदाई करने में आम जनता को कोई भी सार्वजनिक चेतावनी देना सरकार / प्रशासन के प्रतिष्ठा के विपरीत समझा जाता है।  सरकारें ये समझती है कि जनता को देख कर खुद समझ लेना चाहिए और इसीलिये ये घटनाये बढ़ती ही जाती है , जिसमे कुछ घटनाओं का तो पता भी नहीं चलता है।
आखिर हम  कब सुधरेंगे और सरकारों को सही रास्ता दिखाएंगे





Thursday, 5 June 2014


 कहानियां 

आज हम लोग कहानियों के बारे में बाते करेंगे , समाज के निर्माण से लेकर आज तक के आधुनिक काल में भी कहानियों का सृजन और कथन और कथोपकथन निरंतर हो रहा है , समाज के विभिन्न धाराओं और वर्गों को जोड़े रखने के कार्य में कहानियों का अभूतपूर्व योगदान रहा है।  नानी , दादी की कहानियों से लेकर सम्मानित लेखकों , अनगढ़ समाज की कहानियों , प्रत्येक धर्म की कहानियों ने समाज के उत्थान  में महती भूमिका निभायी है।  समाज ने इन कहानियों से बहुत कुछ सीखा और सिखाया है, परन्तु ये सीखना , सिखाना उन्ही लोगो पर कार्य करता है जो उन कहानियों से प्रेरणा लेते है।  यदि कहानियों को सुनकर अनसुना कर दे तो उनका कोई अर्थ नहीं निकलता है और प्रेरणा लेने वाले की ज़िन्दगी बदल देती है.
धार्मिक कहानियों से प्रेरणा ले कर लाखों प्रवासियों  ने राम , कृष्णा का नाम लेते हुए जिंदगी की सारी कठिनाइयों को पार कर लिया , आज भी उन सारे देशों में भारतीयों के सहनशीलता और धार्मिक   अवलम्बन  की कहानियां कही और सुनी जाती है और लोग इनसे प्रेरणा लेते है

कहानी का मूल्य , उसकी  मूल शिक्षा और संवेदना के स्तर से निर्धारित होता है. संवेदना के स्तर पर जो कहानियां श्रेष्ठ होती है उन्ही का प्रभाव समाज पर दीर्घ काल तक सुढृढ़ रहता है।
समाज सदैव ये अपेक्षा रखता है कि उसको दिशा निर्देश देने हेतु कहानियों का सृजन होता रहे और पुरानी कहानियों का भी वाचन भी प्रचलित रहे.






  


  












Sunday, 2 March 2014

mental disbalance of congress leaders

सत्ता को अपने से दूर जाते देख कर कांग्रेस सदस्यों और मंत्रियो और यहाँ तक कि उनके तथाकथित खेवनहार श्री राहुल गांधी जी की भाषा में सौंदर्य आता जा रहा है , गृह मंत्री अपने गृह प्रदेश में सार्वजनिक सभा में कहते हैं कि मैं अपने सरकारी तंत्र का प्रयोग करके अपने विरोधी मीडिया ग्रुप का पता लगा कर उनको कुचल दूंगा , इनके इस्पात मंत्री जो कि केवल एक विशेष वर्ग का वोट दिलाने के लिए कांग्रेस में शामिल हुयें और अपने अलावा सभी दलों के लोगों को मूर्ख समझते है और उसको साबित करने के लिए मूर्खता पूर्ण बयान देते रहते है।
माननीय राहुल गांधी महिला आरक्षण बिल पास करने के लिए हाथ पैर मार रहे है वो बिल कांग्रेस के कितने ही शासन कालों से लंबित चल रहा है ,और खुद उनके ही पार्टी में ही नगण्य महिला सांसद , विधायक और प्रवक्ता है।  मेरा उनसे नम्र निवेदन है कि वे पहले अपने घर को देखे और फिर आधी दुनिया की बात करे।  अपने हालिया बयां में उन्होंने महिलाओं को मदमस्त हाथी भी कहा इससे महिलाओं को कितनी प्रसन्नता हुई होगी ये तो वो ही सही विधि से अपने मतदान के जरिये सिद्ध कर सकती है।

Wednesday, 5 February 2014

आज दिनांक ५/०२/२०१४ को एक अत्यंत ही शुभ समाचार दैनिक जागरण से ज्ञात हुआ कि स्वामी पगलानंदाश्रम ने राम चरित मानस की विधा पर एक अत्यंत ही विस्तृत और विलक्षण महाकाव्य श्री कृष्ण चरित मानस की रचना कर इतिहास रच दिया है और जो शीघ्र ही प्रकाशित होगी और आम जनता को अपने महानायक श्री कृष्ण के विषय में जिज्ञासाओं के बारे में अति विस्तार से समझने का अवसर होगा।हमें  स्वामी जी का आभार मानना होगा। उनके अथक परिश्रम और अनिर्वचनीय त्याग से ही समस्त इच्छुक श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा , अब हमें इसके प्रकाशित रूप की प्रतीक्षा रहेगी और निस्संदेह ही स्वामी जी का नाम भविष्य में गोस्वामी जी के निकट होगा।